Posts

मौसमी जानकारी

हुकुम डेविड लिंच को हिंदी में श्रद्धांजलि देने का आनंद कुछ और होगा। यह सिर्फ़ उनके जाने के बाद समझ आया की श्रद्धांजलि उनके लिए नहीं जो बीत गए बल्कि उनके लिए होती है जो बचे रह जाते हैं। और इसीलिए इस हिंदी में लिखी श्रद्धांजलि से हिंदी प्रदेश में लिंच के जगमग प्रकाश को पहुँचाने का आनंद अनूठा होगा। २ दिन पूर्व लिंच के निधन ने मुझे अवाक् छोड़ दिया है। "जिसका डर था वो हो गया!" इस दिन का आना कली युग के एक नए चक्र की शुरुआत सा महसूस हो रहा है। एक ओर मन कृतज्ञ हुआ जाता है यह जान कर कि वो इस समय तक हमारे साथ बने रहे। मैं इस समय की भावना को जितना हो सके समेटना चाहती हूँ , इसीलिए आज लिखना चाहती हूँ वो सब जो उनके होने और उनके जाने ने मुझे महसूस कराया : १. जो बचा है उसे समेट लो: एक आर्टिस्ट का कर्त्तव्य है एक काल से दूसरे काल तक, एक छोर से दूसरे छोर तक एक पुल बन जाना। सीख , सोच, संभावनाओं के पिटारे को अपनी छाती से लगा कर बचा लेना- सब विपदाओं के बावजूद। यदी आज हम अपने आस पास प्रेरणा का कोई भी स्त्रोत देखते हैं, उसकी याद खुद में समाहित कर लेना - शौक नहीं ज़रूरत है , ताकि प्रेरणा का स्त्रोत ...

टूटी पायल

Unpublished from 16. 06. 2022 आज मेरे गुस्से का कारण  मेरी टूटी हुयी पायल  जिसको पिछले ३ बरस  रूठने न दिया  टूटने न दिया  सिवाए कुछ दिन.. वो एक  जब तुम ने खोस डाली थी पैरो से  नागा शरीर  पगलायी खोपड़ी।   फिर एक दिन खुल गयी  खुद ब खुद, कुछ अनहोनी हुयी थी।   अब जब गाओं के उजड़ जाने के बाद  मैं  आशा पिरो रही थी।   एक दिन चटक गयी  नाख़ून भर से.. कह गयी  टूटे को जोड़ा नहीं करते  पलायन पर लौटा नहीं करते।   मगर इतना साहस कहाँ से बटोरूँ ? तू चांदी की हो कर भी बिखर जाती है  मैं गार की हो कर भी  फंसी पड़ी हूँ।  मेरे नंगे पैर  मेरा सब कुछ लुट जाने की छवि  कभी रुलाती है कभी गुस्सा दिलाती है।   पायल तो अक्सर मिलती तोहफे में है  मगर पसंद बहुत कम आती हैं।  

See you soon Mr. Lynch.

Image
Grief is such a personal and maybe also a private thing. So little do we know about grief and how to hold it. Maybe it is something to be felt deep inside, and thus is difficult to articulate. Something to marinate in, to be lived with for days, like how we wear sweaters in winters and one day - boom, they are gone. It's summer time!  A part of me is also embarrassed to be sharing this grief so publicly. It would hardly ever make sense to anyone- even to myself! But then like he often said, life is full of surprises and so difficult to make sense of. It is a strange feeling what he left me with. I have till date - fortunately- not lost a loved one and was often having fears of seeing death up close.  Who would have thought that it would be Lynch who would give me this feeling for the first time. It's very hard to describe. When a man in the park tried to come close and chat with me, I could only say “My grandfather has died today.”  I have not watched a lot of cinema, a f...

कार्य करने के लिए हो।

कार्य करने के लिए हो।   बात बोलने के लिए  ख्याल आने लिए  खाना खाने के लिए  किताब पढ़ने के लिए  दिन रात  दिन रात के लिए  पेड़ उगने के लिए  फूल खिलने के लिए  फल  जड़  बूटी  छाँव  के लिए न भी हो  तो भी हो.  बस इतना ही।  

गर्मी

  मई के दिनों में, अंदर गर्म कमरे में - पंखा बंद और बाहर लूँ के थपड़ों से सिकती देह। गर्म लूँ की ठंडी तासीर से। आदत हो गयी थी निवाया दूध छोड़ कर गरमा गर्म चाय की और खौलते पानी से नहाने की। अच्छा लगता था गर्म गर्म गुस्सा और गुस्सा करने वाला गुस्से को घोल के पीया और फिर उलटी भी कर डाली जिससे फिर शरीर गर्म हुआ पसीना आया एक ठन्डे विश्राम के बाद हल्का बुखार आया। सुनसान ठंडेपन से गहमागहमी की गर्मी तोड़ फोड़ की गर्मी इतनी पसंद थी कि गंगा के मुख से बिन नहाये लौट आयी गंगोत्री पहुँच कर भी गर्मी याद आयी। Like Comment Share

बक्से

छोटे कमरे की टांड पर रखा बक्सा कभी कभी खुलता था।   दिवाली की सफ़ाई या दादी के श्राद्ध पर खाने पर आयी पंडिताइन के लिए कोई लेन देन की साड़ी या किसी बेशकीमती चीज़ की खोज में जो उसमें नहीं मिलती थी।  मिलता था बस कोई कोरा ब्लाउज पीस, छोटी लड़की की उससे छोटी फ्रॉक, आधी बाह का स्वेटर, या एक नया नटंक बटुआ १ रूपए के करारे नोट के साथ।  मैं भी कभी बक्सा खोलती हूँ तो मिल जाता है कभी कोई चुटकुला कभी कोई तस्वीर या काम आने वाली  कुछ पंक्तियाँ।  मगर चाहे जो निकाल लो बक्सों की किस्मत में नहीं लिखा खाली होना वो हमेशा भरे होते हैं।   छोटे कमरों की टांड पर - लेटे; बक्से रहते हैं अगली सांस के इंतज़ार में।  

बबूल

मिट्टी के टीलों पर चढ़ते वक़्त   कई बार  तीखे बबूल के कांटे  चुभे हैं  चप्पलों के आर पार  पैरों के तले से बात करने पहुंचे हैं।  "मुआ यह कौन आया  बिन बुलाये  मेरे घर के निचले दरवाज़े से घुसने वाला  बड़ा ज़ालिम, चुभीला  निकाल फेंका उसे  हाय, दर्द!  कांटे ने काट लिया!" आज सालों बाद सीने में दर्द उभरा। मैंने भीतर झाँका तो  कितने कांटे  बैठे  थे  अंदर! इतने कि अब  मैं खुद  एक बबूल का पेड़ हूँ। 

Hello

9829099896 Is that still your number? On a clear day as I walked on the beach the digits struck me as if lightening. The last time I called was from a PCO booth and you hung up on me. Rings a bell? I am back in that booth today; for no particular reason and I hear that phone on the wall ringing incessantly. Can you please cut the damn phone! cuz I don't wanna hang up on you and I remember well it's your birthday.

हम दो

गुलाब गुलदस्ते तोहफ़े महंगे सस्ते नहीं, हम इन सब में नहीं पड़ते हैं हम बातें करते हैं। कभी गांव के पहाड़ की कभी बादल से दहाड़ की सड़क, कमीज़, मकान की न जाने क्या क्या करते हैं हम बातें करते हैं। बिना पीकू की साड़ी का रह रह धागा रिसता है ऐसे दाना दाना बातों का हर दिन आटा पिसता है। ऐसे बतियन की बाटिया हम अक्सर सेका करते हैं हम बातें करते हैं। और जब किसी बात पर ये बातें रुक जाती हैं हम खूब ज़ोर से लड़ते हैं बात बात पर अड़ते हैं और फिर से बातें करते हैं हम बस बातें करते हैं।  

Quarantina

Quarantina. That Spanish lady who dies in forty days has come visiting. "Stay put" she says, I've come to have a word about life & work family & friends feelings et al.. I stare at her face, gaping. Not believing the moment. Unreal! "Aah look at you bitch I want no bullshit" I scream. and keep the lady waiting while I Netflix and chill.

साधारण सी

यूँ तो अलसायी रहती हूँ मगर आज काफ़ी दिनों बाद कुछ पका रही हूँ। सामग्री: बारीक कटे विचार थोड़े सवाल, कुछ उद्गार अलंकार स्वादानुसार। एक एक कर कागज़ के पतीले में उँडेले और ख्यालों की मद्धम आंच पर सेंके। कलम की करछी से रह रह कर चलाती रही, कहीं लग न जायें! परोसने से पहले एक बार चखा ज़रूर बताओ कैसी लगी हुज़ूर?

कुछ दृश्य आंदोलन के

१९ दिसंबर को जब अगस्त क्रांति मैदान के लिए टैक्सी ली तो बूढ़े ड्राइवर ने कहा, " मगर वहां तो मोर्चा निकल रहा है"..  "जी वहीँ जाना हैं"  मैंने जवाब दिया और मन ही मन आश्चर्य किया की अब तक यह न मालूम था प्रोटेस्ट को हिंदी में मोर्चा कहते हैं, यह शब्द सुना बहुत और शायद अर्थ भी मालूम था मगर प्रोटेस्ट और मोर्चा शब्द को कभी साथ में नहीं देखा था. उसके बाद हमने कुछ बात नहीं की, हम करना ज़रूर चाहते थे.. मगर संकोच ज़बान पर ताला लगा कर अक्सर चाबी इधर उधर फ़ेंक जाता हैं, उस दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ.  मैदान भर गया था, सड़क पर जुलुस जारी था, हज़ारों की तादाद में लोग सड़क पर उतरे थे अपने अपने गुटों में लोग आज़ादी और इंकलाब के नारे लगा रहे थे. मैं चुप थी. एक दृष्टा बनकर उस मैदान की सैर की, मैंने अपने आप को समझा लिया था की काम छोड़ कर यहाँ तक आने का जो मैंने आभार अपने आप और अपने देश पर किया वो काफ़ी हैं और इस समय की ज़रूरत को पूरा करता हैं...तो लसलसी भीड़ में बहती हुयी मैं देख रही थी मोर्चे के अलग अलग रंग.  हज़ारो की भीड़ में जो उभरकर के दिख रहे थे वो थे पोस्टर और प्लेक...

प्रेम गीत

हिरणी की आँखों में व्यथा अपार। मधुमक्खी के छज्जे से टपकता शहद छज्जों के छोर से लटकती; बूँद अपने बोझ से बनती बिगड़ती। बनती बिगड़ती लहरें टकराती सागर किनारे चट्टानों से कुछ बिखर जाती कुछ, कुछ कसमसा कर सिमट जाती और लौट आती घर भरने गगरिया सिंधु हृदय की। मृग नयनी तुम सुन्दर सुन्दरतम बहती नयनों से अश्रुधारा!

People in Pigeons

And then it rained, slightly though a brief alarm for the thunderstorm coming, and they fled the white, grey and somewhere in between the pigeons. A fluter in the sky rain vertical pigeons horizontal apparent friction. people in the sky hovering by. And then some remained where they were unguarded unperturbed almost fearless As if there were lines under their claws of varying sizes and numbers I wonder.

Morning dose of despair

Eat-drink-sleep plan, fail or succeed In a run to cure  a need for need.  Fuel and refuel  multiple times  make schedules  draw the lines.  For a body so precious  and a soul more ambitious  a machine  with high cost maintenance  striving for sustenance.  With form but no function  an apparatus for consumption  perilous, fragile purposeless, futile. 

APM # 10 Goodbye

Goodbye, Day. With many hopes I rose From slumber Hung over with dreams Strange stories and numbers Looking up to the sun I prepared for the run Plans, schedules and to do lists A-plenty The thinnest finger of the clock Pointing me guilty Time flew I never knew Oh procrastination The mother of laziness! Hope she left me for good So I could do what I should But the day ran fast Giving little chance. The list half done And half yet to do Some dreams lived And others on the waiting list A turtle on the beach Myself, I move Neither sea-wards Nor backwards Yet I move Moving… The day passes by And just then I say goodbye.

APM #3

Image
  Image by Ashok Meena I promise two words like a mountain  resting on a sea.  Or is it an iceberg? Sunken amidst  precarious waters. The tip, an attempt  to undo itself.  Promising is like standing  on a slippery terrace  with heels on.  I have promised  to be faithful to be honest to be careful  to be better only because I can't.  When in despair lost in war with oneself  destined to wane I hold on to a tiny string; Belief.  I choose to give myself  a second chance  to fail and thus  I promise. 

Convocation

A 1000 mangoes Atop a large Mango tree One of the finest orchards The rarest Alphonsos. As the tree flowers The farmer rejoices Another great crop Of fine Alphonsos And then he Somehow disappears As if rejoicing Was the last obligation. The tree stands eager to get rid of the fruits Their burden now bogging it down. The farm opens to the pluckers And how they grab the juicy fruits! But always, Some on the top are left untouched Waiting for a brave plucker To set an eye on it Saving itself from rotting. But how many a mangoes rot! Rotting is inevitable. On the trees, In the godowns In the seller’s basket Also at times In a lazy customer’s fridge Difficult is the delight For a mango to attain Of feeding a mouth Its juice and pulp in all its purity A purposeful life A mango’s nirvana! Meanwhile, the farmer Busies himself for yet another crop Oblivious to the mango’s fate For the prices have been se...