Posts

Showing posts from May, 2013

एटम बम का परमाणु

एटम  बम के गढ़ में बैठा  वो परमाणु  इठलाता है,  दिखाता  है धौस,  डराता है बस एक आँख के इशारे भर से। अक्लमंद समझता है    की जैसे है बस वो ही  सशक्त, सार्थक और सुरक्षित। किन्तु विस्फोट के बाद  कोटि अणुओं के साथ  मिलाता हुआ आलाप  बिलबिलाता हुआ,  चिथड़ो  में  कौतुहल के बीच  पश्चाताप में झुलसता  रोता भी है  वो एटम बम का परमाणु। इस धरती की मौत के मातम में  रहोगे तुम भी  कलपते, अकुलाते अपने AC वाले घर में बैठे  तुम्ही तो हो वो एटम बम के परमाणु।